फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पर्यटक की लापता डॉगी नहीं मिली...कई और स्थानों पर लगाए पोस्टर, नहीं लगा सुराग

Sat, 16 Nov 2024 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में ताज घूमने आए पर्यटकों की लापता डॉगी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ये डॉगी ताजगंज के होटल से तीन नवंबर को लापता हुई थी।
 
विज्ञापन
लापता डॉगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंंज स्थित ताज व्यू होटल से लापता देसी प्रजाति की ग्रेहाउंड डाॅगी का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। उसकी तलाश में दिल्ली के पर्यटक दंपती दर-दर भटक रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने विभव नगर, शहीद नगर, राजपुर चुंगी सहित 12 से अधिक कॉलोनी और मोहल्लों में लापता के पोस्टर चस्पा किए।
विज्ञापन


डॉगी की तलाश जारी
दिल्ली की रहने वाली कस्तूरी ने बताया कि वह पुलिस और होटल कर्मियों के साथ ही अपने स्तर पर डॉगी की तलाश में लगी हैं। 250 से अधिक कैमरे देखे गए हैं। मगर, वो कहीं भी नहीं मिली है। सीसीटीवी कैमरों में एक-दो बार नजर भी आई थी। उम्मीद है कि वो ठीक है। मगर, डर की वजह से मिल नहीं पा रही है।

ये भी पढ़ें -  होटल में हैवानियत: बहाने से ले गया साथ...कमरे में दरिंदगी, घर से निकली लड़की के साथ हुई दुखद घटना
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय लोगों से भी संपर्क
वह स्थानीय लोगों से भी संपर्क कर रहे हैं। उनसे कह रहे हैं कि अगर, ग्रेहाउंड कहीं दिखे तो उसके पीछे भागे नहीं। उसे प्यार से बुलाए। वो आ जाएगी। दंपती ने सोशल मीडिया पर भी अपील की है। कस्तूरी ने बताया कि वह रविवार को आगरा से चले जाएंगे। वहीं एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि पर्यटन थाना पुलिस को भी लगाया गया है। जहां से भी जानकारी मिली रही है, वहां पुलिस जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के सिर पर हुआ खून सवार, पति का बेरहमी से कत्ल; इसलिए उतार फेंके कपड़े...फिर दहाड़ें मारकर रोई
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें