आगरा के ताजगंंज स्थित ताज व्यू होटल से लापता देसी प्रजाति की ग्रेहाउंड डाॅगी का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। उसकी तलाश में दिल्ली के पर्यटक दंपती दर-दर भटक रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने विभव नगर, शहीद नगर, राजपुर चुंगी सहित 12 से अधिक कॉलोनी और मोहल्लों में लापता के पोस्टर चस्पा किए।