फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal:ताजमहल में उमड़ी भीड़, 27 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया दीदार

Mon, 08 Dec 2025 08:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

वीकेंड पर ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। 27 हजार से अधिका पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। 

 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल का रविवार को 27 हजार से अधिक सैलानियों ने दीदार किया। पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई ने बताया कि बीते सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह करीब पांच हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल पहुंचे। ठंड के मौसम की शुरुआत और छुट्टियों में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस सप्ताह विदेशी पर्यटकों की संख्या में कुछ कमी दर्ज की गई है, लेकिन घरेलू पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के विभिन्न शहरों से पहुंचे पर्यटकों में ताज परिसर में खासा उत्साह दिखा।

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का मानना है कि आगामी सप्ताह में पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि क्रिसमस और नए साल के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग ताज का दीदार करने ताजनगरी का रुख करते हैं। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें