फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बनी मददगारः ताजमहल देखने आई जर्मनी की युवती का आधा घंटे में तलाशा मोबाइल

Mon, 09 Sep 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल घुमने आयी विदेशी पर्यटक को उसका खोया हुआ मोबाइल वापस करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल देखने आए पर्यटकों की पुलिस ने मदद की। जर्मनी की पर्यटक का खोया हुआ मोबाइल आधा घंटे में ढूंढ निकाला, जबकि ग्रुप से बिछुड़ी दो महिलाओं को परिजनों से मिलवाया।
विज्ञापन


जर्मनी की युवती ताजगंज स्थित एक हॉस्टल में ठहरी थीं। रविवार सुबह 11 बजे कैब से ताजमहल के पूर्वी गेट आईं। चेकिंग के बाद ताजमहल में प्रवेश किया। इसी बीच पर्यटक को पता चला कि उनका मोबाइल नहीं है। 

सूचना पर पुलिस ने पर्यटक को लाने वाले कैब चालक से बात की। उसके जानकारी से इनकार पर सर्विलांस की मदद ली गई। एक टायलेट के पास मोबाइल की लोकेशन आई। पुलिस ने आधा घंटे में मोबाइल बरामद कर लिया। पर्यटक ने पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ओडीसा की रहमुतन ग्रुप के साथ शनिवार को ताजमहल देखने आई थीं। ताजमहल से बाहर आने के बाद वह अपने परिवार से बिछुड़ गईं। शिल्पग्राम पर तैनात सिपाही अभिनय कुमार को महिला मिल गईं। 

सिपाही ने उन्हें ग्रुप से मिलवा दिया। इसी तरह बदायूं की शाहजहां बेगम आगरा किला पर अपने ग्रुप से बिछुड़ गईं। पुलिस ने उन्हें भी मिलवाया। दोनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें