फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग के बाद रोड पर लगा जाम, पर्यटकों की भी आई आफत

Wed, 14 Jun 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भीड़ होने की वजह से जाम लग गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में रामनगर की पुलिया के पास शू केमिकल गोदाम में आग लगने के बाद केदार नगर रोड पर भीड़ होने की वजह से जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जाम में फतेहपुर सीकरी की ओर जाने वाले वाहन भी फंस गए। इससे पर्यटकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


जिस समय आग लगी मोहन सिंह काम पर गए थे। घर में पत्नी मुन्नी देवी, बेटा रेवती, बहू मंजू देवी, बेटी राधा, नातनी विजयलक्ष्मी (12) और नाती सात साल का प्रांशु घर में ही थे। धमाका होने के बाद आग की लपटें निकलता देखकर रेवती ने शोर मचा दिया। वह पांच मिनट तक बाहर निकलने के बारे में सोचता रहा। बाद में उसने कपड़ा लिपटाकर परिवारीजनों को बाहर निकाला। 

बता दें कि शाहगंज और जगदीशपुरा क्षेत्र में घर-घर में जूता कारखाने खुले हुए हैं। इनमें जूता बनाने का सामान से लेकर ज्वलनशील केमिकल तक रखा जाता है। आग बुझाने के इंतजाम तक नहीं होते हैं। इसके बावजूद पुलिस इन कारखानों पर कार्रवाई नहीं करती है। वहीं कारीगर राजकुमार का कहना था कि वह ट्रे में केमिकल निकाल रहे थे। तभी किसी बच्चे ने जलती हुई तीली अंदर फेंक दी। इससे ही आग लग गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें