पर कम से कम शुरूआत तो हुई
मार्च 2020 से ताज बंद होने और कोरोना के कारण पर्यटकों के न आने से सबसे बुरा असर पर्यटन पर ही पड़ा। वित्त मंत्री ने लोन की योजना पेश की है, लेकिन इसका ज्यादा फायदा नहीं मिल पाएगा। पर कम से कम शुरूआत तो हुई। - दीपक दान, अध्यक्ष, यूपी टूरिस्ट गाइड वेलफेयर एसो.
...तो अलग कदम उठाए जाते
पर्यटन उद्योग कोई उलाहना न दे, इसलिए वित्त मंत्री ने केवल गाइड, विदेशी पर्यटकों का नाम भर ले लिया। उनके किसी एलान का हमें कोई फायदा नहीं होने वाला। ये कागजी घोषणाएं हैं। हकीकत में फायदा देना होता तो अलग कदम उठाए जाते। - राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन
सहायता मुश्किलों को कम करेंगी
पांच लाख पर्यटकों को शुल्क से मुक्ति का कदम पर्यटकों को भारत आने के लिए प्रोत्साहित करेगी। वहीं, छोटे व्यापारियों को 1.25 लाख रुपये तक की ऋण सहायता का कदम उनकी मुश्किलों को कम करने में मददगार साबित होगा। - भरत हासानी, कंपनी सेक्रेटरी, पूर्व अध्यक्ष, कंपनी सचिव संस्थान
ये है वित्त मंत्री की घोषणा में व्यवहारिक मुश्किल
- गाइडों को एक लाख रुपये का लोन मिलेगा
- पूर्व के लोन की किश्त हो चुकी हैं बाउंस
- सिबिल खराब हुई तो बैंक अगला लोन न देगा
- लोन पर ब्याज दरों में सब्सिडी न होने से फायदा नहीं
मिशन-2022 : ताजनगरी में भाजपा ने ठाकुर मतदाताओं को साधने के लिए लगाया बड़ा दांव