फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताजमहल पर गर्मी का कहर, 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी हालत; पुलिस और CISF की तत्परता बनी जीवनरक्षक

Tue, 16 Jun 2026 11:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीषण गर्मी के बीच ताजमहल घूमने आई ओडिशा की 17 वर्षीय पर्यटक देवास्मिता मिश्रा की पश्चिमी गेट पर अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। पुलिस और सीआईएसएफ की त्वरित कार्रवाई से उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता मिली, जिससे उनकी स्थिति स्थिर हो सकी और परिजनों ने राहत दल का आभार जताया।
 
विज्ञापन
महिला पर्यटक की बिगड़ी तबीयत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिसका असर पर्यटकों पर भी पड़ रहा है। 16 जून 2026 को, उड़ीसा के भुवनेश्वर से ताजमहल देखने आई 17 वर्षीय महिला पर्यटक देवास्मिता मिश्रा अत्यधिक गर्मी के कारण अस्वस्थ हो गईं। पश्चिमी प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या होने लगी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और सीआईएसएफ की टीमों ने उन्हें तत्काल पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।
विज्ञापन

16 जून 2026 को, देवास्मिता मिश्रा अपने परिवार के साथ ताजमहल का भ्रमण करने आई थीं। अत्यधिक तापमान और गर्मी के कारण, जब वह पश्चिमी प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच से गुजर रही थीं, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी। महिला पर्यटक के परिवारजनों ने तुरंत सीआईएसएफ उपनिरीक्षक पीयूष कुमार को इस बारे में सूचित किया। उपनिरीक्षक पीयूष कुमार ने तत्काल ताजमहल के पश्चिमी गेट पर तैनात थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज सिंह पटेल को घटना की जानकारी दी।

क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज सिंह पटेल ने अपने उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार तुरंत कार्रवाई की। टीम ने महिला पर्यटक को तत्काल सहायता प्रदान की। ताजमहल पश्चिमी पार्किंग पर स्थित पर्यटन सुविधा केंद्र से तुरंत एक एम्बुलेंस बुलाई गई। एम्बुलेंस द्वारा देवास्मिता मिश्रा को तत्काल पर्यटक सुविधा केंद्र में ले जाया गया, जहाँ उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता दी गई। समय पर की गई इस त्वरित कार्रवाई के कारण महिला पर्यटक की स्थिति स्थिर हो सकी।
विज्ञापन

पर्यटक परिवारजनों की ओर से आभार
घटना के बाद, देवास्मिता मिश्रा के परिवारजनों ने आगरा पुलिस और सीआईएसएफ की टीमों द्वारा की गई तत्काल और प्रभावी सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों की तत्परता ने उनकी बेटी की जान बचाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें