फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शूटर ओपी लाला के भतीजे ललित चौधरी को फांसी की सजा, बहन की बेरहमी से कर दी हत्या; कोर्ट का बड़ा फैसला

Tue, 16 Jun 2026 11:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के भोगीपुरा में वर्ष 2022 में अपनी सगी बहन पूनम चौधरी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी ललित उर्फ निक्कू चौधरी को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है। मामले में पेश साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए कड़ा फैसला सुनाया।
विज्ञापन
शूटर ओपी लाला के भतीजे ललित चौधरी को फांसी की सजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के भोगीपुरा में  26 नवंबर 2022 को हुए सनसनीखेज हत्याकांड में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। संपत्ति विवाद में दिनदहाड़े बहन की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में एडीजे -5 मृदुल दुबे ने शाहगंज थाना क्षेत्र के जोगी पाड़ा निवासी शूटर ओपी लाल के भतीजे ललित चौधरी को दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन

घटना 26 नवंबर 2022 की है। थाना शाहगंज में दर्ज प्राथमिक के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के नीलू चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 26 नवंबर 2022 को सुबह 10:00 बजे वह अपनी नंद पूनम चौधरी के साथ घर पर मौजूद थी। ननद के साथ दुकान पर ताला लगा रही थीं।

उस दौरान देवर ललित चौधरी उर्फ निक्कू वहां आ गया। उसने कहा कि दुकान पर ताला क्यों लग रही हो। मैंने कहा कि यह तो हमारा हक है। तुम पूरी दुकानों का किराया लेते हो और हमें कुछ नहीं देते इसलिए मैं ताला लगा रही हूं। ललित चौधरी ने ताला नहीं लगाने दिया। विरोध पर ननद पूनम को गोली मार दी। एक गोली पीड़िता के बाजू में लगी। ननद पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ललित चौधरी मौके से फरार हो गया था।
 
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद पूनम भाई से मांग रही थी हिस्सा
पिता यतेंद्र की मौत के बाद अपने भाई निक्कू से बहन पूनम संपत्ति में हिस्सा मांग रही थी। घटना से 5 दिन पहले भाभी नीलू चौधरी भी हिस्सा मांगा था। यह बात निक्कू को नागवार लग रही थी। इस बात पर निक्कू विवाद कर रहा था। घटना वाले दिन सुबह नीलू ने दुकान पर ताला डाल दिया। पूनम ने वीडियो बनाया। ताला डालने के बाद पूनम घर के अंदर पहुंची। तभी निक्कू ने पिस्टल से 4 से 5 राउंड गोली चला दी।  पूनम को दो गोली लगीं, वह लहूलुहान होकर गिरीं और दम तोड़ दिया था। इसके बाद भाभी नीलू को निशाना बनाया। हाथ की बाजू में गोली लगने से वह घायल हो गईं थीं। हत्याकांड के बाद निक्कू पीछे के रास्ते से भाग निकला था। पुलिस ने 28 नवंबर 2022 को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें