फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः बांकेबिहारी की नगरी में भूखे नहीं सोएंगे कान्हा के भक्त

Tue, 02 Jul 2019 04:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
वृंदावन में तैयार टूरिस्ट फैसीलिटेशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रज दर्शन को आने वाले भक्तों को अब कान्हा की लीला भूमि वृंदावन में सड़क किनारे भूखे पेट नहीं सोना होगा। उनके ठहरने के लिए टूरिस्ट फैसीलिटेशन सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। अब यहां अन्न क्षेत्र की शुरूआत होने जा रही है। इसकी जिम्मेदारी उज्ज्वल ब्रज संभालेगा।
विज्ञापन


वैसे तो मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन सहित ब्रज के अन्य तीर्थ स्थलों के विभिन्न आश्रम और मंदिरों में श्रद्धालुओं को भोजन की व्यवस्था है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजन करते हैं। लेकिन, इस व्यवस्था से बाहर से आने वाले श्रद्धालु अंजान रहते हैं। अक्सर इनके डेरे वाहन सहित सड़क किनारे देखे जा सकते हैं। 

अब ऐसे श्रद्धालुओं के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया गया टूरिस्ट फैसीलिटेशन सेंटर वृंदावन में तैयार हो चुका है। एक हेक्टेयर में बने उक्त सेंटर में श्रद्धालुओं के वाहन रुकने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर यहां अन्न क्षेत्र की शुरूआत होने जा रही है। इसकी जिम्मेदारी गोवर्धन परिक्रमा में स्वच्छता का जिम्मा संभाले उज्ज्वल ब्रज ही संभालने जा रहा है।

संस्था की पिछले दिनों वृंदावन टूरिस्ट फैसीलिटेशन सेंटर में हुई बैठक में अन्न क्षेत्र शुरू करने का फैसला लिया गया। उज्ज्वल ब्रज के सचिव अनंत शर्मा ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा के आसपास अन्न क्षेत्र शुरू कर दिया जाएगा। इससे वृंदावन आने वाला बांकेबिहारी का कोई भी भक्त भूखा नहीं सोएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें