आगरा। जिले के प्रभारी और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को आगरा आएंगे। सर्किट हाउस में पूर्वाह्न 11 बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात होगी। दोपहर एक बजे जिले में जिला स्तरीय कोर कमेटी के साथ बैठक होगी। दोपहर 2 बजे खंड स्तर पर विकास कार्य, कानून व्यवस्था और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा करेंगे। शाम 4:30 बजे सर्किट हाउस में पर्यटन मंत्री मीडिया से मिलेंगे। बुधवार को नगर निगम, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
राज्यमंत्री करेंगे समापन
उधर, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में नागरिक सुरक्षा निर्माण प्रथम बैच प्रशिक्षण समापन पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।