फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक से भाई को मारी ठोकर, गंभीर

Thu, 15 Jan 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाइक से मारी ठोकर से घायल पुरा रघुवर का अरविंद
विज्ञापन
बाह। अपने भाई के साथ घर लौट रहे युवक को यमुना के बीहड़ क्षेत्र के रास्ते पर बाइक से उतार कर ठोकर मारे जाने का मामला सामने आया है। ठोकर से घायल हुए युवक को बाह सीएचसी से एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए एंबुलेंस से भेज दिया है। चित्राहाट के रघुवरपुरा गांव की लालन देवी ने बताया कि भांजा जसवंत नगर का अरविंद उनके पास रहता है। मंगलवार को उसका छोटा भाई बुला कर ले गया था, बीहड़ के रास्ते पर बाइक से उतार दिया और पीछे से बाइक की ठोकर मार दी। जिससे वह गिर कर घायल हो गया। जमीनी विवाद में उसने हरकत की है। वह बुधवार को घायल अरविंद को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंची। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें