फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने सुनीं जन शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को पहली बार शिविर कार्यालय पर जनता दरबार लगाया। उन्होंने उपस्थित लोगों की शिकायतें सुनीं। कहा कि शिकायतों का निस्तारण गंभीरता के साथ कराया जाएगा। जमीन पर कब्जे की शिकायतें सबसे अधिक रहीं।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार दोपहर शिविर कार्यालय पर पहुंचे। यहां लोगों की शिकायतों को सुना। धारऊ निवासी राजबेटी ने प्लाट पर कब्जे, आगरा रोड निवासी कुंती देवी ने गोपीनाथ अड्डा स्थित जमीन पर दबंगों द्वारा आवास का निर्माण न करने देने की शिकायत की। अंजली गुप्ता निवासी मोहल्ला गाड़ीवान, साधना गुप्ता, सुभाष चंद्र, सोना देवी, संगीता आदि ने भी शिकायतें की। सबसे अधिक मामले जमीन और पुलिस से जुड़े थे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि अधिकारी अपने कार्यालय में भी जनशिकायतें सुनें। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक चौहान, पियूष चंदेल, ब्लॉक प्रमुख मनेश चौहान, राजू चौहान, संजय चौहान, विन य चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें