पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि वास्तविक स्थितियों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि मामला न्यायालय में है, तो सरकार इंतजार कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सपा सुप्रीमो के एक बयान से सियासी पारा अब पूरे यूपी में फैल गया है। दरअसल सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मठाधीश और माफिया में ज्यादा अंतर नहीं है। इस बयान पर पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि वास्तविक स्थितियों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि मामला न्यायालय में है, तो सरकार इंतजार कर रही है। न्यायालय का जो भी फैसला आएगा उसका सम्मान होगा, लेकिन वास्तविक स्थितियां परिस्थितियां दोनों पक्ष जानते हैं। वह पक्ष भी जानता है और जान बूझ कर मुकदमा लड़ रहा है।
अखिलेश यादव के बयान पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की जनता ने पीएम मोदी को देश की बागड़ोर सौंपने का जो काम किया है, उससे सत्ता से बाहर रहकर के यह लोग पूरी तरह परेशान हैं। दिशाहीन हैं और एक ऐसी मनोदशा इनकी हो गई है कुछ भी ऊलजलूल बातें करने पर आमादा हैं। आपने देखा राहुल गांधी विदेश में बैठकर किस तरह की बचकानी बातें कर रहे हैं।