फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: ताजमहल को रात 10 बजे तक खोलने की मांग, केंद्रीय संस्कृति मंत्री से मिले पर्यटन उद्यमी

Wed, 21 Dec 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जी-20 की तीन बैठकें आगरा में प्रस्तावित हैं। इनमें पहली बैठक फरवरी में दो दिन तक होनी है। ऐसे में पर्यटन उद्यमियों ने ताजमहल को रात 10 बजे तक खोले जाने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल जी-20 की मेजबानी करते हुए आगरा में संस्कृति कोर ग्रुप की दो दिनों तक बैठकें होनी हैं, ऐसे में ताजमहल को रात 10 बजे तक खोलिए मंत्री जी। आगरा के पर्यटन उद्यमियों ने दिल्ली में ट्रांसपोर्ट भवन में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात कर यह मांग उठाई। संस्कृति मंत्री ने जनवरी में अधिकारियों के साथ आगरा आने का वादा किया।

विज्ञापन


टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष राजीव सक्सेना, राजेश शर्मा, सुरेश खन्ना, एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर और एडीएफ के केसी जैन के साथ सांसद एवं कें द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री से पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाने और ताज को रात में खोलने की मांग की। 

आगरा में तीन बैठकें हैं प्रस्तावित

उन्होंने सिविल एन्क्लेव के रुके हुए कामों को जल्द शुरू करने के लिए पैरवी कराने पर जोर दिया। जी-20 की तीन बैठकें आगरा में प्रस्तावित हैं। इनमें पहली बैठक फरवरी में दो दिन तक होनी है। उससे पहले केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने जनवरी के पहले पखवाड़े में अधिकारियों के साथ आने का भरोसा दिया ताकि आगरा की वास्तविक समस्याओं को जान सकें।

विज्ञापन

फरवरी में आएंगे विदेशी मेहमान 

जी-20 समूह में शामिल 20 देशों का इंगेजमेंट ग्रुप 9 और 10 फरवरी को आगरा आएगा, जिसमें 250 विदेशी मेहमान होंगे। यह सभी 20 देशों के उद्यमियों, श्रम संगठनों, वैज्ञानिकों, बुद्धिजीवियों के अलावा युवा और महिलाओं के समूह हैं जो भविष्य की नीतियों पर मंथन करेंगे। आगरा के एक होटल में इनकी कॉन्फ्रेंस होगी।

अगस्त में 20 देशों के मंत्री 

पहली बार भारत को जी-20 की मेजबानी मिली है। जिसमें साल भर करीब 750 बैठकें अलग-अलग शहरों में होंगी। आगरा में इंगजेमेंट ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक 9 व 10 फरवरी को होगी। जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। इनके बाद अगस्त में 20 देशों के मंत्रियों का समूह आगरा आएगा। जिसमें कई राष्ट्र अध्यक्ष भी शामिल हो सकते हैं। ताजमहल भ्रमण के साथ आगरा अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं का केंद्र रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें