फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीडन की पर्यटकों से टूर पैकेज में धोखाधड़ी, घुमाने के लिए जमा कराए थे चार लाख रुपये

Wed, 30 Jan 2019 10:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रुपये वापस मिलने पर खुशी जाहिर करतीं स्वीडन की पर्यटक ।
विज्ञापन
दिल्ली की टूर आपरेटर कंपनी ने स्वीडन की दो पर्यटकों से धोखाधड़ी कर ली। ताज सहित दिल्ली और राजस्थान के दर्शनीय स्थल दिखाने के चार लाख रुपये जमा करा लिए। आगरा आने पर पर्यटकों को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने पर्यटन थाना पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पर्यटकों की 2.30 लाख रुपये की रकम वापस करा दी।
विज्ञापन


स्वीडन की रहने वाली मोआ और लिन 16 जनवरी को भारत आईं थीं। उन्होंने दिल्ली की एक ट्रेवल कंपनी से संपर्क किया। कंपनी के लोगों ने राजस्थान, दिल्ली और ताज सहित अन्य दर्शनीय स्थल दिखाने, होटल, ट्रेवल और खाने-पीने के खर्च के एक पर्यटक का दो लाख रुपये खर्च बताया। मोआ और लिन राजी हो गईं। 

इस तरह से दोनों के चार लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बावजूद ट्रेवल के दौरान चालक ने पर्यटकों से कई बार अतिरिक्त रकम ली। सीओ ताज सुरक्षा के मुताबिक, पैकेज में जिस तरह की सर्विस बताई गई थी, पर्यटकों को वह नहीं मिली। 
विज्ञापन


उनसे कम कीमत के होटल के भी ज्यादा वसूल किए जा रहे थे। 29 जनवरी को पर्यटक आगरा आईं। उन्होंने एक रेस्टोरेंट संचालक से संपर्क किया। उसने टूर पैकेज में धोखाधड़ी की आशंका जाहिर की। इस पर पर्यटक के कहने पर पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन

इस पर पर्यटन थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने टूर कंपनी से बात की। पर्यटकों ने इरफान, फैज, आफताब और गुरमुख के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही। इस पर टूर आपरेटर ने पर्यटकों के खाते में 2.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस पर पर्यटक ने भी शिकायत वापस ले ली।

पर्यटन विभाग को लिखेंगे पत्र
सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने बताया कि पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। पर्यटकों से टूर पैकेज के नाम पर ज्यादा रकम वसूल की जाती है। स्वीडन की पर्यटकों से दिल्ली के टूर आपरेटर ने कंपनी सरकार से मान्यता प्राप्त बताई थी। इस कारण ही पर्यटकों ने उन पर भरोसा कर लिया। अब इस कंपनी के बारे में पर्यटन विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।

कई बार हो चुके पर्यटक धोखाधड़ी का शिकार 
दिल्ली की टूर कंपनी कई बार पर्यटकों के साथ ठगी कर चुकी हैं। पिछले दिनों एक पर्यटक से आगरा आने के लिए ट्रेवल कंपनी ने ज्यादा रकम वसूल की थी। पर्यटक ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद रकम वापस करा दी गई थी। इसके अलावा भी पर्यटकों से अधिक रकम में सामान बेचने के मामले सामने आ चुके हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें