फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर इस वजह से टूटा शराबियों का कहर, पिटाई कर फाड़ी वर्दी

Sun, 04 Mar 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा)
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के मांट तहसील के सामने शराबियों ने मांट पुलिस के सिपाहियों और होमगार्ड की पिटाई कर दी। शराबियों ने सिपाहियों की वर्दी भी फाड़ दी। 
विज्ञापन


पुलिस के पिटने की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को देख तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि तीन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सिपाही की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट और वर्दी फाड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

शनिवार की रात मांट तहसील भवन के सामने बैंक के पास छह शराबी युवक गाली-गलौज कर रहे थे। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें टोका। इस पर शराबियों ने सिपाहियों को भी नहीं बख्शा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शराबी युवकों ने थाना मांट में तैनात कुलदीप कुमार, पंकज कुमार, होमगार्ड नेत्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, रामवीर और दुर्गेश कुमार को पीट दिया और इसके बाद चुटैल हुए सिपाहियों और होमगार्ड की वर्दी फाड़ डाली। 
 
पुलिस पर हमले की सूचना पर दौड़ी मांट पुलिस के पहुंचते ही तीन युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से तनुज कुमार, नरेंद्र कुमार और राहुल को गिरफ्तार कर लिया, वही मौका पाकर रोहित, भूपेंद्र कुमार और शौकत अली खां फरार हो गए। 

सिपाही पंकज कुमार की तहरीर पर छह के खिलाफ  थाना मांट में गाली-गलौज और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस से मारपीट करने वाले छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें