मैनपुरी। बृहस्पतिवार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी के नेतृत्व में किशनी और मैनपुरी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। टीम ने अलग-अलग स्थानों से दाल, बेसन, नमकीन और पानी के छह नमूने लिए।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गांव बसैत स्थित अजीत की दुकान से अरहर की दाल का नमूना लिया। गांव चितायन स्थित किराना दुकानदार से मिथ्या छाप बेसन का नमूना लिया किया गया। यहां से नमकीन का सर्वे नमूना भी लिया। किशोरपुरा चौराहा स्थित हिमालय इंडस्ट्रीज से पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर के अलग-अलग ब्रांड के तीन नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त भांवत रोड मैनपुरी में खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा 18 खाद्य पदार्थों की जांच की गई । 20 खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
टीम में मुख्य का सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह, सनोज कुमार, जयदीप मौर्य उपस्थित रहे।