फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पक्षियों के लिए घर की छत पर दाना पानी रखने की ली शपथ

विज्ञापन
बाह में माथुर वैश्य महिला मंडल की बैठक
विज्ञापन
बाह। माथुर वैश्य महिला मंडल बाह की सिद्धेश्वरी देवी मंदिर पर बुधवार को हुई संगठनात्मक बैठक में दर्शन पूजन के बाद माता रानी के भजन कीर्तन हुए। उसके बाद चिड़िया उड़ खेल खेला गया, जिसमें श्वेता प्रथम, सुनैना द्वितीय, वंदना तृतीय रही। विजेताओं के साथ समयबद्धता पुरस्कार के लिए सीमा, लघुबचत के लिए खुशबू को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

महिला मंडल की अध्यक्ष कामना गुप्ता ने जल संरक्षण के लिए वर्षा जल के संचय को प्रेरित किया। जल बर्बाद न करने की सीख दी। इसके अलावा अपने घरों की छतों पर भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना पानी आदि रखे जाने की शपथ ली गई। अध्यक्ष ने बताया कि 17 मई को माथुर वैश्य धर्मशाला सुबह 10 से शाम 3 बजे तक मातृशक्ति के लिए आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में डॉ. आयुषी गुप्ता, परीक्षण एवं उपचार करेंगी। इस दौरान अनीता, प्रीती, कविता, अंजनी, कमला, राधा, एकता, माला, कल्पना, रजनी, साधना, आशा, मंजू, शकुंतला, प्रीती गुप्ता, सपना, शशि, प्रभा, शीला आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें