फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं से बढ़ा सर्दी का सितम

Sat, 16 Jan 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल मौसम उल्टी चाल चल रहा है। मकर संक्रांति से ही सर्दी का सितम शुरू हुआ। शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा तो दोपहर में बर्फीली हवाएं चलीं। दिन में पारा सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। पूरे दिन धूप नहीं निकली और लोग जैकेट और स्वेटर में भी कांपते रहे। करीब 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं तेज हवाओं ने सर्दी के सितम को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पारा सामान्य से छह डिग्री नीचे 15.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। यह पहला मौका है, जब दिन और रात के तापमान में महज तीन डिग्री का फर्क रह गया है। जनवरी में औसत तापमान दिन में 22 डिग्री और रात में सात डिग्री है।

दो दिन कोहरा और सर्द हवाएं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, रविवार तक कोहरा और सर्द हवाएं जारी रह सकती हैं। दिन में पारा अब स्थिर रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है।  
विज्ञापन


किसानों के लिए मुसीबत बना ये मौसम चक्र
आगरा। साल 2015 में मार्च के महीने से मौसम का चक्र बदलना शुरू हुआ जो पूरे साल जारी रहता हुआ साल 2016 में भी परेशान कर रहा है। बीते साल मार्च-अप्रैल में भारी बारिश हुई। जबकि फरवरी-मार्च में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश 5 से 10 मिमी ही होती है। लेकिन बीते साल मार्च में करीब 55 मिमी बारिश ने आलू, गेहूं की फसल खराब कर दी तो अप्रैल में गेहूं और सरसों 46 मिमी बारिश से पूरी तरह जमीन पर बिछ गए। जुलाई से सितंबर तक मानसून कमजोर रहा। सूखा पड़ने से किसानों पर दोहरी मार पड़ी तो अक्तूबर में आलू, गेहूं, सरसों की बुवाई भी लेट हो गई। दिसंबर और जनवरी में पारा सामान्य से ऊपर होने पर आलू-गेहूं को नुकसान की आशंका हुई तो अब मकर संक्रांति के बाद सर्दी शुरू हुई। मौसम का यह चक्र किसानों के लिए मुसीबत बनकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें