टमाटर की कीमतों ने इस बार लोगों को रुला दिया है, लेकिन अब राहत की खबर ये है कि इसका भाव कम कर दिया गया है। सिकंदरा मंडी में टमाटर 65 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है।
टमाटर के बढ़ते दाम को देखते हुए नवीन फल एवं सब्जी मंडी सिकंदरा में 65 रुपये किलो टमाटर बेचने की व्यवस्था की गई है। मगर इसे एक व्यक्ति केवल दो किलो ही खरीद सकता है। इसके लिए मंडी समिति की ओर से स्टाल लगाया गया है। मंडी सचिव शिवकुमार राघव ने बताया कि टमाटर की यह बिक्री तब तक चलेगी जब तक बाजार में टमाटर के मूल्य कम नहीं हो जाते। उधर, बाजार में इन दिनों टमाटर 120 से 140 रुपये किलो बिक रहा है। सिकंदरा नवीन फल एवं सब्जी मंडी में आढ़ती 80 से 100 रुपये किलो टमाटर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
यहां मिल रहीं सस्ती दालें
सब्जियों के बाद अब मसालें, अरहर की दाल व तड़का भी महंगा हो गया है। इन दिनों आम जनता की रसोई का बजट पूरे तरीके से बिगड़ गया है। अरहर की दाल , जीरा, हल्दी, मिर्च, धनिया सहित अन्य मसालों के दाम काफी बढ़ गए हैं। इस महंगाई से मध्यवर्गीय परिवार के लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। व्यापरियों ने बताया कि फसल की पैदावार कम है इसलिए सभी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। हालंकि अरहर की दाल को छोड़ कर अन्य सभी दालों के दाम कम हैं।
पिछले एक महीने में सब्जी से लेकर अरहर की दाल, जीरा, मिर्च, मसालों के दाम बढ़ने से आम जनता को दाल में तड़का तक लगाने के लिए अधिक रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं तो वहीं सब्जियों के मसालों ने लोगों की दिमाग ही ठनका दिया है। किराना कमेटी मंत्री अतुल बंसल ने बताया कि इस समय जीरा 400 से बढ़कर 670 रुपए हो गया तो वहीं साबुत मिर्च 250 से बढ़कर 270, हल्दी 60 से 100 रुपए, धनिया 60 से 85 रुपए किलो हो गया है।
श्रीमोती गंज खाद्य समिति के महामंत्री विष्णु अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों अरहर की दाल, काबुली चना पर दाम बढ़े हैं। पहले अरहर की दाल 100-125 अब 110-140 किलो थोक में हैं। काबुली चना 90-120 अब 105 -140 रुपए किलो है। महंगाई से बाजार में मध्यवर्गीय लोग तो प्रभावित हुए हैं,लेकिन दाम ऊपर से बढ़ने के कारण हमें भी महंगा बेचना पड़ रहा है।
दाल के भाव ( थोक में) एक महीने पहले( प्रति किलो ) एक महीने बाद अब( प्रति किलो)
1) अरहर की दाल 100- 125 110-140
2) मसूर की दाल 64- 67 ------
3) चने की दाल 60- 62 -------
4) उरद की छिलके वाली दाल 86- 100 -------
5) उरद की बिना छिलके की दाल 96- 112 -------------
6) मूंग की दाल 81- 90 -----------
7) मूंग की बिना छिलके की दाल 90- 100 ----------
8) काबुली चना 105- 140 90- 120