फतेहाबाद। डौकी स्थित हाईटेक नर्सरी का बुधवार को जिला उद्यान अधिकारी व किसान नेता ने किया निरीक्षण किया। टमाटर, मिर्च, बैंगन, शिमला मिर्च, फूलगोभी की रोग रहित अधिक उत्पादन देने वाली पौध लहलहाती मिली।
बुधवार को जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार और भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने उद्यान विभाग की डौकी स्थित हाइटेक नर्सरी का निरीक्षण किया। जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया डौकी हाइटेक नर्सरी को पुनर्जीवित कर संचालित किया गया है, जिससे किसानों को अधिक उत्पादन देने वाली रोग रहित पौध मिल सके। हाईटेक नर्सरी का पौधा सामान्य पौधे से अधिक ग्रोथ करता है, जिससे उत्पादन बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सभी तरह की पौध का दो रुपए प्रति पौधा दर तय की गई है। जिन किसानों को पौध चाहिए वे डौकी हाईटेक नर्सरी से प्राप्त कर सकते हैं। भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने कहा कि डौकी हाइटेक नर्सरी में टमाटर, मिर्च, बैंगन, शिमला मिर्च, फूलगोभी की ऑर्गेनिक पौध तैयार की गई है। हाईटेक नर्सरी की पौध रोगमुक्त है। ये अधिक उत्पादन देने वाली वैरायटी की पौध है। किसान डौकी हाइटेक नर्सरी से पौध ले जाकर उपयोग करें। जब उत्पादन अधिक होगा, तो किसानों की आमदनी बढ़ेगी।