फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक अप्रैल से 10 प्रतिशत बढ़ जाएंगी टोल दरें

Thu, 27 Mar 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही नेशनल हाईवे पर सफर करना भी महंगा हो जाएगा। जीटी रोड हाईवे पर नवीगंज स्थित तरावा देव टोल प्लाजा से वाहन चालकों वर्तमान दरों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा। हल्के से भारी वाहनों पर 10 रुपये से 70 रुपये तक टोल बढ़ेगा। इसके साथ ही टोल के आसपास के वाहनों के मासिक पास पर भी 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में जो मासिक पास 340 रुपये का है, वह 350 से 355 रुपये तक का हो जाएगा।
विज्ञापन

अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे (जीटी रोड) मैनपुरी जिले के कुरावली, बिछवां, भोगांव, बेवर, नवीगंज से होकर गुजरता है। नवीगंज के पास ही नेशनल हाइवे पर तरावा देव के पास टोल प्लाजा बना है। इस पर एक अप्रैल से दरें बढ़ जाएंगी। वर्तमान में कार, जेपी वैन पर 110 रुपये टोल लगता है। यही टोल एक अप्रैल से 10 प्रतिशत बढ़ा हुआ यानी 121 रुपये लगेगा। टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए बनने वालें मासिक पास में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें