फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को मिलेगा ये तोहफा, महिला दिवस पर होगी घोषणा

Tue, 06 Mar 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला दिवस पर आगरा में दिव्यांग और विधवा महिलाओं को मुफ्त शौचालय का तोहफा मिलेगा। जिला पंचायत राज विभाग ने यह अनूठी पहल की है। मकसद स्वच्छता मिशन की अलख घर-घर जगाने का है। 
विज्ञापन


प्रत्येक ब्लॉक में 10-10 महिलाओं को यह सौगात दी जाएगी। सूची तैयार की जा रही है। महिला दिवस पर इसे मंजूरी दे दी जाएगी। उम्मीद है अन्य जनपद भी इस पर अमल करेंगे।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में ही इसका प्रावधान है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के घर शौचालय बनवाए जा रहे हैं। महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए यह पहल की जा रही है। 
विज्ञापन

इस पर काम शुरू कर दिया गया है। सीडीओ ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी, ब्लॉक में एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव और मिशन से जुड़े लोग सूची बना रहे हैं।

अभी गांवों में हालत बेहद खराब है। तमाम योजनाओं के बावजूद शौचालय बनाए जाने की रफ्तार कम है। दूसरा मसला, शौचालय के इस्तेमाल का बना हुआ है। 

गांवों को ओडीएफ तो घोषित कर दिया गया लेकिन खुले में शौच बंद नहीं हुआ। ऐसे में जनजागरुकता के लिए इस तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं ताकि लोग शौचालय का महत्व समझें। 
विज्ञापन

ज्यादा चयन पर मिलेगा पुरस्कार 

महिला दिवस पर शौचालय का उपहार देने के लिए जो सूची बनाई जा रही है, उसमें ज्यादा से ज्यादा चयन करने वाली टीम को सम्मानित भी किया जाएगा। इसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की टीम लगी है। इसे जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

सीडीओ रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि महिला दिवस पर यह पहल आगरा से की जा रही है। इससे महिलाएं स्वच्छता में सहभागिता निभाकर सशक्तिकरण की मिसाल पेश करेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें