फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अब नहीं होना पड़ेगा 'शर्मिंदा'

Mon, 23 Oct 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एकसप्रेस वे
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायलेट और पेयजल की व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री योग आदित्य नाथ के निर्देश पर वहां 100 किलोमीटर पर दोनों ओर टायलेट और पेयजल की व्यवस्था कर दी गई है। यह मामला आगरा ग्रामीण क्षेत्र की विधायक हेमलता दिवाकर ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था। 
विज्ञापन


आगरा ग्रामीण से भाजपा विधायक हेमलता दिवाकर ने 22 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से कहा था कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 300 किलोमीटर है। इस पूरे मार्ग में कहीं भी सार्वजनिक शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नहीं है। 

इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने इस मामले गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री के निर्देश पर वहां टायलेट की व्यवस्था की गई। हेमलता दिवाकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने पत्र लिखकर अवगत कराया है कि एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 302 किलोमीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बने टॉयलेट

toilet
मुसाफिरों की सुविधा को देखते हुए वहां बाईं और किलोमीटर 102 (मैनपुरी) और किलोमीटर 218 (कानपुर) और दाईं ओर किलोमीटर 105 (इटावा) और किलोमीटर 208 (उन्नाव) पर शौचालय और पीने पानी की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त वहां रेस्टोरेंट और ईंधन भरने की सुविधा भी विकसित की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें