फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: बीते 24 घंटे में 82 मरीज ठीक हुए, 15 नए संक्रमित मिले

Sat, 29 May 2021 08:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी के लिए नए मरीजों का आंकड़ा 20 से नीचे आ गया है। बीते 24 घंटे में 10574 लोगों की जांच में 15 संक्रमित मिले हैं।  
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा अब 400 से नीचे आ गया है। बीते 24 घंटे में 82 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 15 नए संक्रमित मिले हैं। शनिवार को चार पुराने मृतकों का ब्योरा पोर्टल पर और दर्ज होने से कुल मृतकों की संख्या 418 हो गई है। 

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 9.16 लाख लोगों की जांच में कुल 25503 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 24697 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब 388 सक्रिय मरीज रह गए हैं। स्वस्थ होने की दर 96.84 फीसदी पर पहुंच गई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

मौतों का ऑडिट पूरा हुआ 
ताजनगरी में कोरोना अब तक 418 मरीजों को निगल चुका है। 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसके बाद दूसरी लहर में संक्रमण ने ऐसा रौद्र रूप धारण किया कि लोग डर से कांप उठे। पहली लहर में जहां 20 मार्च तक 175 मरीजों की जान गई थी। 

वहीं दूसरी लहर में 21 मार्च 2021 से 29 मई तक 243 मौतें दर्ज हुई हैं। सबसे ज्यादा भयावह दिन 19 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रहे। जब संक्रमण की रफ्तार से अचानक अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाईयों का ऐसा संकट खड़ा हुआ कि व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई।

उन 12 दिनों में रिकार्ड 6,927 लोग पॉजिटिव हुए। तब 68 मरीजों की मौतों का ही ऑडिट हो सका था। बाकी मौतों का ऑडिट अब पूरा हुआ है। शनिवार को खत्म हुए कोविड डेथ ऑडिट में 143 मौतें और जुड़ गई हैं। इस तरह उन 12 दिनों में कुल 211 मरीजों ने दम तोड़ा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें