मैनपुरी। लोगों को उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन्हीं स्वास्थ्य मेलों में अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन खाद्य सुरक्षा के प्रति भी जागरूक कर रहा है। बुधवार को भोगांव और जागीर में आयोजित होने वाले मेलों में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए मोबाइल लैब उपलब्ध रहेगी।
मंगलवार को को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा और डॉ. राजीव कुमार ने बेवर और करहल में आयोजित मेलों में लोगों को जागरूक किया। वहीं अब बुधवार को भोगांव और जागीर में आयोजित मेलों में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही खाद्य पदार्थों की जांच भी करके दिखाई जाएगी। सहायक (आयुक्त खाद्य) द्वितीय डॉ. टीआर रावत ने बताया कि बुधवार को विभाग की मोबाइल लैन मैनपुरी में रहेगी।
ये लैब स्वास्थ्य मेलों में पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच कर लोगों को दिखाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक भोगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर और इसके बाद जागीर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मोबाइल लैब उपलब्ध रहेगी। यहां कोई भी दुकानदार या आमजन किसी भी खाद्य पदार्थ की निशुल्क जांच करा सकता है। खाद्य पदार्थ का नमूना फेल होने पर भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई इसमें नहीं की जाएगी।