गुरुवार से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा टीका
एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगेगा। अभी इस उम्र के बीमार लोगों को ही टीका लगाया जा रहा था। इसके लिए 133 बूथों पर व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के लोग आधार कार्ड लेकर बूथों पर पंजीकरण कराने के बाद टीका लगवा सकते हैं। इनकी संख्या करीब 10 लाख है।
अभी तक बुजुर्ग और विभिन्न बीमारी से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही टीका लग रहा था। अब ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। ऑनलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था है। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों को टीकाकरण कराने के लिए सुबह नौ से 11 बजे तक प्राथमिकता दी जाएगी।
एसएसपी रहे बबलू कुमार ने लगवाई दूसरी डोज
आगरा में एसएसपी रहे बबलू कुमार ने मंगलवार को जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। इन्होंने पहली डोज 28 दिन पहले लगवाई
थी।