फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश से तंग स्टांप बैंडर ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव महमूदपुर में पुत्र की बरात जाने से एक दिन पूर्व स्टांप बेंडर ने गृहक्लेश से तंग आकर खुदकुशी कर ली। शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को पुत्र की बरात जानी है। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी नरेश कुमार तहसील में स्टांप विक्रेता थे। करीब एक सप्ताह से वह पुत्र की शादी को लेकर व्यस्तता के चलते तहसील नहीं आ रहे थे। रविवार को घर में मंडप का कार्यक्रम था। जिसमें नरेश ने हंसी खुशी के साथ दावत का आयोजन भी किया था। मंगलवार को पुत्र की बरात जानी थी, इससे पूर्व सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव का बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार आज उसके पुत्र की बरात जानी है। लेकिन नरेश की मौत के कारण शोक का माहौल बना हुआ है।
स्टांप बेंडर संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने अन्य साथियों को इस घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद तहसील परिसर में शोक सभा हुई। शोकसभा में लेखक संघ के संरक्षक वासुदेव पांडेय, रीता मिश्रा, सुरेश चंद्र सक्सेना, फसील अहमद, सतीश शाक्य, मोहम्मद इश्हाक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें