फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में हवा भरने के दौरान फटा जेसीबी का टायर

विज्ञापन
नवीनगंज में क्रेन का टायर फटने से घायल चालक जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। नवीगंज चौकी क्षेत्र में शनिवार की दोपहर हवा भरने के दौरान जेसीबी का टायर धमाके के साथ फट गया। हादसे में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नवीगंज चौकी क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस काम में भोगांव के नगला दीपा निवासी दीपक कुमार की जेसीबी भी लगी है। शनिवार की सुबह जेसीबी का टायर पंचर होने के बाद वह अपनी ही दुकान पर टायर के ऊपर बैठ कर हवा भर रहा था। तभी अचानक तेज धमाके साथ टायर फट गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार हवा के प्रेशर की वजह से दीपक करीब 10 फीट उछलने के बाद जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में दीपक का एक पैर में फैक्चर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें