अमर उजाला के अभिनव अभियान ''मां तुझे प्रणाम'' के तहत तिरंगा यात्रा ''वॉक फॉर यूनिटी'' लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से सोमवार सुबह सात बजे निकलेगी। इसमें तिरंगा लेकर लोग देश की एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देंगे। आयोजन के मुख्य अतिथि डाॅ. नरेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के महासचिव डॉ. वीडी अग्रवाल होंगे।
तिरंगा यात्रा कोठी मीना बाजार, प्रताप नगर से होते हुए वापस अग्रसेन सेवा सदन आएगी। इसमें बच्चे, सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक डॉ. नरेश शर्मा और प्रायोजक डॉ. विजय किशोर बंसल (वरिष्ठ समाजसेवी), सह प्रयोजक डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, तपन ग्रुप, आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक), मोशन एकेडमी, स्टोनमैन क्राफ्ट्स, बालाजी प्रॉपर्टीज, दैवज्ञ जी डॉ. देव स्वरूप शास्त्री और द फेयरी इंटरनेशनल हैं।
सहयोगी संस्थाएं शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऑल सेंट्स स्कूल, डॉ. उमेश कुमार गर्ग, जीआई ग्लोबल स्कूल, क्लेरिटी वाटर, तेजस्वनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, जिम कार्बेट पब्लिक स्कूल, एसकेएम कांट्रैक्टर्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज, बलूनी क्लासेज, जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, आगरा रॉयल्स, गणपति ग्रुप, न्यू प्रिंस होटल एंड रेस्टोरेंट, न्यू प्रिंस द ढाबा क्वालिटी एंड बेस्ट, हाई स्टील, उपकार प्रकाशन, डॉक्टर सोप, सर्वा डेंटल हॉस्पिटल और मैजिक फ्रेम हैं।