आजादी के जश्न से पहले सैकड़ों तिरंगा झंडे कूड़े के ढेर में मिलने से लोगों में गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हर घर तिरंगा अभियान के बीच सिकंदरा इंडस्ट्रीज एरिया में कूड़ेदान में सैकड़ों तिरंगे और भगवा झंडे मिलने से हड़कंप मच गया। झंडों के कूड़े में पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस माैके पर पहुंची। झंडों को बरामद किया।
अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। हिंदूवादी नेताओं ने तिरंगे और भगवा ध्वज के अपमान पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय पहुंचकर बरामद झंडे सौंपे जाएंगे।