नए साल का पहला जुमा था। एक बार फिर पुलिस अलर्ट पर थी। शहर के संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात था तो अधिकारी भ्रमण कर रहे थे। जुमे की नमाज में भी लोगों ने अमन की दुआ की। यही वजह रही कि शुक्रवार शांति से गुजर गया।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को फिरोजाबाद में उपद्रव हुआ था। इसके अलावा भी कई जिलों में बवाल हुए थे। इसके बाद से ही ताजनगरी में भी जुमे पर सतर्कता बरती जा रही है।
शुक्रवार को शहर के 108 स्थानों पर पुलिस फोर्स लगाई गई। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भ्रमण करते रहे।
मंटोला, न्यू आगरा के करबला, जगदीशपुरा के सराय बोदला, लोहामंडी, सदर के शहीद नगर, ताजगंज के तेलीपाड़ा, पक्की सराय में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रही।