फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शहीद स्मारक, पालीवाल पार्क में लगाया गया टिकट, मॉर्निंग वॉकर्स ने दर्ज कराई आपत्ति; जानें क्या है कहना

Thu, 03 Apr 2025 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक और पालीवाल पार्क में एंट्री पर टिकट लगा दिया गया है। इसे लेकर मॉर्निंग वॉकर्स के साथ अन्य संस्थाओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन
पालीवाल पार्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शहीद स्मारक व पॉलीवाल पार्क में टिकट लगाने का विरोध शुरू हो गया है। टिकट वसूलने पर मॉर्निंग वॉकर्स और विभिन्न संगठनों ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि शुद्ध हवा की भी अब उनसे कीमत वसूली जा रही है।
विज्ञापन


संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक में 7.50 करोड़ रुपये आगरा विकास प्राधिकरण ने सौंद्रर्यीकरण कराया है। मंगलवार को यहां ध्वनि एवं प्रकाश मनोरंजन सुविधा शुरू की गई। भारतीय नागरिक के लिए 100 रुपये, विदेशी नागरिक के लिए 300 रुपये टिकट तय किया है। लोकस्वर संस्था अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि इस पार्क में सैकड़ों बच्चे घास में बैठकर पढ़ते हैं।

टिकट लगने से अब आम लोग पार्क में नहीं जा सकेंगे। उधर, पालीवाल पार्क में सैकड़ों लोग मार्निंग वॉक के लिए आते हैं। यहां भी टिकट से वसूली हो रही है। समाजसेवी मनोज शर्मा का कहना है कि साफ हवा सिर्फ पार्कों में मिलती है। पार्कों में हवा में सांस लेने की कीमत वसूलना न्यायोचित नहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ तीन दिन तक सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे
विज्ञापन



शहीद स्मारक में भारतीयों को मिले नि:शुल्क प्रवेश
उधर, पर्यावरणविद् डाॅ. देबाशीष भट्टाचार्य ने कहा पार्कों में सुविधाएं बढ़ाने की बजाय कमाई के रास्ते निकाले जा रहे हैं। जन प्रहरी संस्था संयोजक नरोत्तम सिंह शर्मा ने कहा कि शहीद स्मारक में भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क होना चहिए। उन्होंने कहा टिकट का मूल्य 10 से 20 रुपये तक होता है, लेकिन 100 रुपये वसूलना गलत है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें