फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज के रात में दीदार के लिए ऑनलाइन बुक हो सकेगी टिकट, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

Wed, 09 Nov 2022 10:28 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दाखिल कर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की मांग की गई थी। आवेदन में कहा गया था कि अभी उन्हें रात को ताज का दीदार करने के लिए एक दिन पहले आगरा जाना होता है और लाइन में खड़े होकर टिकट लेना होता है, जो पर्यटकों के लिए बेहद परेशानी भरा है।
विज्ञापन
चांदनी रात में चमकता ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने रात को ताजमहल का दीदार करने के लिए लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए ऑनलाइन टिकट की मंजूरी दे दी। अब लोगों को एक दिन पहले लाइन में खड़े होकर टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दाखिल कर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की मांग की गई थी। आवेदन में कहा गया था कि अभी उन्हें रात को ताज का दीदार करने के लिए एक दिन पहले आगरा जाना होता है और लाइन में खड़े होकर टिकट लेना होता है, जो पर्यटकों के लिए बेहद परेशानी भरा है।

आगरा एक्सप्रेस वे - वृंदावन सड़क के लिए 1,032 पेड़ों को काटने की मिली अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने आगरा एक्सप्रेस वे - वृंदावन सड़क के लिए 1,032 पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी। 7.278 किलोमीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए 1032 पेड़ों को काटने की इजाजत मांगी गई थी।

पीठ ने इसकी इजाजत देते हुए सबंधित अथॉरिटी को छह महीने के भीतर इसके एवज में 10,350 पौधे लगाने का निर्देश दिया है। पीठ ने न्याय मित्र वरिष्ठ वकील एडीएन राव को पौधारापण वाली जगह का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें