फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां से भी खरीद सकेंगे ताजमहल के टिकट, मुमताज की कब्र देखने को चुकाने होंगे इतने रुपये

Tue, 20 Nov 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजमहल पर भीड़ प्रबंधन और दिसंबर की छुट्टियों में सैलानियों के सैलाब से निपटने के लिए दिल्ली में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। सोमवार को एएसआई महानिदेशक ऊषा शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि ताजमहल पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम और पश्चिमी गेट पर अमरूद टीला पार्किंग में भी टिकट उपलब्ध कराया जाए। प्रवेश के लिए टर्न स्टाइल गेट व्यवस्था और मुख्य गुंबद पर 200 रुपये का टिकट जल्द लगाने पर निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


दशहरा और दिवाली की छुट्टियों में ताजमहल पर जिस तरह सैलानियों का सैलाब उमड़ा और शाम को टिकट खरीदने के बाद हजारों लोग प्रवेश से वंचित हुए, उसकी शिकायत संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय तक पहुंची। सोमवार को दिल्ली में हुई एएसआई महानिदेशक की बैठक में तय हुआ कि पार्किंग से लेकर ताजमहल के बीच तक कई काउंटर बनाकर टिकट उपलब्ध कराए जाएं। 
आगरा सर्किल एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने सुझाव दिया कि शिल्पग्राम में पूर्व की तरह टिकट काउंटर बनाया जा सकता है, वहीं अमरूद टीला पार्किंग और एडीए के मीना बाजार में भी टिकट काउंटर बनाया जा सकता है। बैठक में ताज के अंदर भीड़ प्रबंधन के लिए दिसंबर तक अतिरिक्त कर्मचारियों की सेवाएं लेने को भी कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

200 रुपये का टिकट जल्द होगा शुरू

मुख्य गुंबद पर शाहजहां मुमताज की कब्र देखने के लिए पर्यटकों को जल्द ही 200 रुपये का टिकट अलग से खरीदना होगा। बैठक में इस पर चर्चा की गई कि गुंबद पर जाने के लिए पर्यटकों की कतार ताज के अंदर ही एक से डेढ़ किमी लंबी हो जाती है। ऐसे में जो गंभीर पर्यटक हों, केवल वही गुंबद पर जाएं। 

बाकी सेंट्रल टैंक और नीचे चमेली फर्श से ही ताज देखकर लौट जाएं। इससे मुख्य गुंबद पर भीड़ का दबाव भी कम होगा। इसके साथ ही प्रवेश के लिए हो रही मारामारी कम करने के लिए टर्न स्टाइल गेट भी शुरू करने के निर्देश दिए गए। 

डीजी एएसआई ऊषा शर्मा ने बैठक में गए एडीएम सिटी से कहा कि वह टर्न स्टाइल गेट पर विरोध दरकिनार कर जल्द शुरू कराएं। हजारों पर्यटक हर दिन इससे परेशान हो रहे हैं। दिसंबर की छुट्टियों में पर्यटकों को संभालना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें