फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के जसराजपुर में आज तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, करेंगे प्रवचन

Sun, 02 Dec 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तीन दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम के लिए दलाई लामा फर्रुखाबाद के संकिसा पहुंच गए। सोमवार को वो प्रवचन के लिए मैनपुरी के जसराजपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत में विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन


जसराजपुर में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा वाईबीएस सेंटर सोमवार से तीन दिन तक प्रवचन करेंगे। प्रवचन कार्यक्रम के लिए विशाल मंच बनाया गया है। इसे भव्य रूप से सजाया गया है। दलाई लाला के मंच पर पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल व सिक्किम की झलक दिखाई दी। 

वाईबीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र बौद्घ ने बताया कि धम्म प्रवचन सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान विदेशों से आए श्रद्धालुओं, बौद्घ भिक्षुओं को प्रवचन पंडाल में अलग से बैठाए जाने के इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्था में एक हजार से अधिक वालंटियर तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दलाई लाला के कार्यक्रम के लिए सजाया गया पंडाल - फोटो : अमर उजाला
धम्म प्रवचन सुनने आने वालों के लिए गज स्तंभ के नजदीक फोटोयुक्त परिचय पत्र भी बनवाए जा रहे हैं। प्रवचन से पूर्व कार्यक्रम स्थल को पुलिस बल ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  

तीन और चार दिसंबर के कार्यक्रम  
- प्रात: आठ से साढ़े 11 बजे तक प्रवचन।  
- साढ़े 11 बजे से दोपहर दो बजे तक भोजन।
- दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक प्रवचन।  
- शाम छह बजे से रात नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम। 

 पांच दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम 
- प्रात: आठ से साढ़े 11 बजे तक प्रवचन।  
- साढ़े 11 बजे से दोपहर दो बजे तक भोजन।
- दोपहर तीन बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें