इटावा से मथुरा जा रही रोडवेज बस में फरह टोल प्लाजा के पास बेटिकट सवारियां पकड़े जाने के बाद यातायात निरीक्षकों ने परिचालक से सौदेबाजी करके 15 हजार रुपये ले लिए।
बस में केवल तीन सवारियों को बेटिकट दिखाकर बस को छोड़ दिया। परिचालक अतुल कुमार ने इसकी शिकायत आरएम कार्यालय में की। आरएम ने यातायात निरीक्षक राजकुमार गौतम और बनी सिंह के साथ ही इंटरसेप्टर के चालक प्रदीप गिरी को निलंबित कर दिया है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थानः हिंदू आर्मी के दावे पर चार जनवरी को होगी अदालत में सुनवाई
मथुरा डिपो की बस संख्या यूपी 85 वाई-9869 सोमवार को इटावा से सवारियां लेकर मथुरा जा रही थी। मथुरा डिपो के संविदा चालक सत्यदेव और परिचालक अतुल कुमार बस में थे। फरह टोल प्लाजा के पास इंटरसेप्टर गाड़ी से चेकिंग कर रहे यातायात निरीक्षक राजकुमार गौतम व बनी सिंह ने बस को रोका। चेकिंग में कई सवारियां बेटिकट निकलीं।