फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ठगों ने बुजुर्ग की जेब से पार किए 45 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। बैंक में पैसा जमा कराने आए एक बुजुर्ग की जेब से महिला ठगों ने 45 हजार रुपये पार कर लिए। भनक लगते ही पीड़ित ने एक महिला को पकड़ लिया, जबकि रुपये लेकर उसकी साथी दो महिलाएं एवं एक बच्चा भाग निकला। पकड़ी गई महिला पुलिस को सौंप दी है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव फालैन निवासी हीरालाल बुधवार को बैंक में 45 हजार रुपये जमा कराने के लिए कोसीकलां आए थे। बैंक में कनेक्टविटी न होने से वह बाजार में खरीदारी के लिए चले गए। जब वह सब्जी मंडी में सामान खरीद रहे थे, तभी तीन महिला एक बच्चे सहित पहुंचीं और निगाह बचते ही उन्होंने हीरालाल की जेब से रुपये निकाल लिए। हीरालाल को आभास होते ही एक महिला को पकड़ लिया, जबकि दो महिलाएं व बच्चा वहां से पैसे लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें