फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगीः शादी से पहले दुल्हन परिवार समेत फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र का युवक बिचौलिए के माध्यम से रिश्ता तय करके फंस गया। शादी से पांच दिन पहले दुल्हन और उसका परिवार फरार हो गया। 80 हजार रुपये और 20 हजार का सामान ले गए। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

युवक अपनी कार कैब कंपनी में चलवाता है। एक परिचित ने उसका रिश्ता भेजा था।
लड़की वाले घर आए। बताया कि वह खेड़ा राठौर के रहने वाले हैं। वर्तमान में सिकंदरा स्थित राधा नगर में किराये पर रहते हैं। दो मार्च को लड़की दिखाई। युवक को वो पसंद आ गई। इस पर शादी की तारीख 16 अप्रैल तय हो गई। इसके लिए मैरिज होम बुक कराया। कार्ड भी छपकर बंट गए। लगुन सगाई भी हो गई। इसमें लड़की के कुछ घरवाले आए थे।
उनसे बिचौलिए ने लड़की वालों के गरीब होने के बारे में कहकर 80 हजार रुपये भी दिलवा दिए, जिससे वो शादी कर सकें। दुल्हन को शादी के लिए कपड़े और लहंगा भी दिलवाया। लड़की वाले लगातार युवक के संपर्क में थे। वह शादी के विषय में बात करते थे। 11 अप्रैल को उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस बारे में बिचौलिए से बात करने के लिए फोन मिलाया। मगर, उसका भी फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर वो राधा नगर गए। मगर, बताए गए पते पर कोई नहीं मिला। उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है।
विज्ञापन

खेड़ा राठौर में भी जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने धोखाधड़ी का शक होने पर बृहस्पतिवार को थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें