दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला
-दो लाख रुपये और कार मांग रहे हैं ससुरालीजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव अकबरपुर की रहने वाली महिला को ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने के चलते घर से बाहर निकाल दिया। ससुरालीजन दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
औंछा क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी मुन्नालाल की पुत्री डॉली ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2023 को विकास निवासी नगला भिखन जनपद इटावा के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही पति विकास, ससुर प्रबल प्रताप, सास सरोज देवी, चचिया ससुर अरुण प्रताप, देवर विशाल, ननद स्वाती, मझिया खूब सिंह नगला हुलासी इटावा अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
ससुरालीजन ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालीजन बाइक और दो लाख रुपये की नकदी की मांग कर रहे हैं। घरवालों ने भी ससुरालीजन को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह लोग नहीं माने। 10 अप्रैल 2023 को उसे पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया गया। 25 जनवरी 2024 को ससुरालीजन ससुरालीजन पंचायत करने के लिए औंछा आए और बातचीत के दौरान दो लाख और बाइक की मांग पर अड़े रहे। मना करने पर डॉली की पिटाई की। उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।