फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खिड़की से कचरा फेंकने पर लगेगी रोक, आगरा कैंट पर हर कोच के बाहर तैनात होंगे सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ट्रेनों से खिड़की और दरवाजे के रास्ते प्लेटफॉर्म पर फेंके जाने वाले खाने के पैकेट, बोतलें और अन्य कचरे से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। आगरा कैंट स्टेशन पर रेलवे ने कोच-टू-कोच कचरा उठाने का नया प्रयोग शुरू किया है। ट्रेन के रुकते ही सफाईकर्मी चलित डस्टबिन लेकर प्रत्येक कोच के बाहर पहुंचेंगे। इससे प्लेटफॉर्म पर कचरा फैलने से रोकने और यात्रियों को साफ-सुथरे वातावरण में उतरने-चढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह और मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में विशेष अभियान 6.0 के तहत यह पहल की गई है। फिलहाल लंबी दूरी की ट्रेनों में प्रायोगिक तौर पर व्यवस्था शुरू हुई है। सफल रहने पर मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी इसका विस्तार किया जाएगा। पहले ट्रेन के रुकने पर यात्री खिड़कियों और दरवाजों से कचरा प्लेटफॉर्म पर फेंक देते थे। इससे गंदगी फैलने के साथ सफाईकर्मियों का काम भी बढ़ता था। नई व्यवस्था में एकत्र कचरे को सूखा, गीला, सैनिटरी और घरेलू हानिकारक श्रेणियों में अलग-अलग रखकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें