फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: घर के पास से उठा ले गए... जबरन शराब पिलाई, फिर किशोरी पर टूट पड़े तीन दरिंदे; रास्ते में छोड़कर फरार

Tue, 27 Aug 2024 06:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ऑटो सवार तीन युवक किशोरी को घर के पास से उठा ले गए। उसे जबरन शराब पिलाई। फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में किशोरी को ऑटो सवार तीन युवकों ने घर से पास से अगवा कर लिया। उसे जबरन शराब पिलाई और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे रास्ते में सुनसान जगह छोड़कर भाग गए। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजन को वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की है। किशोरी रविवार रात घर के पास ही दुकान से नमकीन लेने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे मुहल्ले का ही युवक अपने दो दोस्तों के साथ मिल गया। तीनों ने उसे जबरन ऑटो में डाल लिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले गए। 

जबरन शराब पिलाकर तीनों ने दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी पीयूष बघेल, दिनेश जाटव और आलोक जाटव उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें