फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: मैनपुरी जीटी रोड पर डिवाइडर से टकराए बाइक सवार, तीन लोगों की मौत

Wed, 16 Jun 2021 10:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे तीनों बाइक से वापस गांव नगला कुंदन लौट रहे थे। बाइक जब फर्दपुर जाने वाले मार्ग के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
मैनपुरी में हुए हादसे के बाद पोस्टमार्टम गृह पर परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटी रोड पर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। मैनपुरी में जीटी रोड स्थित फर्दपुर मार्ग के समीप मंगलवार की रात बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो लोग बिछवां और एक जनपद एटा का रहने वाला था। बुधवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


बाइक पर सवार थे तीन लोग, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला कुंदन निवासी 35 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र बहुरन सिंह यादव मंगलवार की शाम गांव नगला हीरे निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री के लग्नोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उसके साथ रविंद्र यादव (40) पुत्र मुलायम सिंह निवासी गांव चिर्रा थाना बिछवां और बहनोई का भाई विश्राम सिंह (55) पुत्र मुलायम सिंह निवासी नगला बिरियनपुर थाना जसरथपुर एटा भी थे। मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे तीनों बाइक से वापस गांव नगला कुंदन लौट रहे थे। बाइक जब फर्दपुर जाने वाले मार्ग के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। 
तीनों शवों का हुआ पोस्टमार्टम
हादसे में सर्वेश और विश्राम सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रविंद्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने रविंद्र को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।  -अशोक कुमार राय, एसपी

ये भी पढ़ें:
वाह ताज: ऐतिहासिक स्मारक के 'ताले' खुले, ब्राजील की पर्यटक ने सबसे पहले देखा ताजमहल, जानें टिकट और नियम की व्यवस्था

हिंसा की साजिश का मामला: शांति भंग के आरोपों से पीएफआई के सदस्य मुक्त, फिर भी रिहा नहीं होंगे

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें