फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल में बिछड़ गई तीन वर्षीय बच्ची, आधे घंटे बाद मिला परिवार

Mon, 09 Feb 2026 10:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में  ताज का दीदार करने आए परिवार की तीन वर्षीय बच्ची बिछड़ गई। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। आधा घंटे बाद बच्ची मिल सकी। 
विज्ञापन
परिवार से मिली बच्ची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना निवासी रवीश कुमार रविवार को अपने परिवार के साथ ताजमहल का देखने आए थे। पश्चिमी गेट पर भीड़ में अचानक उनकी तीन वर्षीय बेटी कृतिका उनसे बिछड़ गई। बच्ची के बिछड़ते ही परिजन घबरा गए और खोजने लगे। इसी बीच उपनिरीक्षक उदल सिंह यादव ने रोती हुई बच्ची को देखा और थाना ताज सुरक्षा के खोया-पाया केंद्र पर तैनात उपनिरीक्षक को सौंप दिया।
विज्ञापन


रेडियो अनाउंसमेंट सिस्टम का उपयोग करते हुए बच्ची के हुलिए की जानकारी दी गई। रेडियो उद्घोषणा के माध्यम से आधे घंटे बाद आखिरकार बच्ची के परिजन मिल गए। बेटी को सुरक्षित पाकर रवीश कुमार की आंखें नम हो गईं। उन्होंने आगरा पुलिस का त्वरित कार्रवाई के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें