दो महीने पहले खोदी गई थी मिट्टी
करीब दो महीने पहले सड़क की पटरी खराब होने पर मरम्मत के लिए मिट्टी खोदी गई थी। इससे करीब तीन फुट गहरा गड्ढा हो गया। काम के बाद इसे भरा नहीं गया। बारिश से इसमें पानी भर गया था। बच्चा गिरा तो पानी में डूब गया। सूचना पर प्रशिक्षु सीओ सैयद अरीब अहमद, तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया मौके पर पहुंचे।
तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित परिजन को दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। तहसीलदार का कहना है कि गड्ढा किसने खोदा था, इसकी जांच की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस गड्ढे गांव के घरों से निकलने वाला पानी भरता था।