फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घरवाले कर रहे थे मासूम की तलाश, पहाड़ की खदान के पानी में मिली लाश

Fri, 07 Oct 2022 05:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

परिवार के लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। तीन साल का बच्चा खेलते-खेलते खदान तक जा पहुंचा, जहां से वह पानी में गिर गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
child death, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव तेहरा रावत में गुरुवार को घर के समीप खेलता हुआ 3 वर्षीय बच्चा पहाड़ की खदान में गिर गया। जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। परिजन ने बच्चे की काफी तलाश की। काफी देर बाद बच्चा पानी में उतरता दिखाई दिया। बच्चे की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। 

घर के पास बनी है खदान

ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव तेहरा रावत निवासी मजदूर हरी बाबू के घर के समीप पहाड़ की गहरी खदान बनी हुई हैं, जिसमें पानी भरा हुआ है। गुरुवार दोपहर को हरी बाबू का 3 वर्षीय पुत्र प्रभात खेलते हुए खदान में गिर गया। उस समय उसके पिता किसी काम में व्यस्त थे। बच्चे की तलाश की गई तो उसका शव खदान के पानी पर उतराता दिखाई दिया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra University: स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बड़ा मौका, कॉलेजों की बढ़ाईं गईं 33 फीसदी सीटें

रो-रोकर घर वालों का बुरा हाल

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे के शव को खदान से निकाला गया। बच्चे की मौत से परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें