फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची की हत्या कर नाले किनारे फेंकी लाश, दिल झकझोर देगी ये तस्वीर

Sun, 25 Nov 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नाले किनारे पड़ा मासूम का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना उत्तर के टापाखुर्द नाले के समीप मासूम बच्ची का शव पड़ा दिखाई दिया। मौके पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस को आशंका है कि किसी ने बाहर हत्या करके शव को यहां फेंका है।  
विज्ञापन


रविवार सुबह को स्थानीय लोगों ने टापाखुर्द नाले के किनारे स्थित बनवारी लाल के खेत में मासूम का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर एसएसआई थाना उत्तर अनिल कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने बच्ची के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को  जिला अस्पताल भेजा है। बताते हैं कि बच्ची का चेहरा काला पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि कहीं बच्ची की तंत्र क्रिया में हत्या तो नहीं की गई है। इस संबंध में एसएसआई थाना उत्तर अनिल कुमार ने बताया कि बच्ची की हत्या करके शव फेंका है। वो नए कपड़े पहनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें