फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बेटे को पिकअप गाड़ी ने कुचला, शव देखकर बेसुध हुई मां

Tue, 10 Nov 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासगंज जिले के गांव म्याऊं में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। मासूम अपनी ननिहाल में रह रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, वहीं गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के शमसाबाद निवासी इमरान की पत्नी सोफिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। वह अपने मायके में ही कार्यरत है। इसके चलते सोफिया अपने तीन साल के बेटे आरिज खान के साथ पिता शकील अहमद के घर रह रहा है। सोमवार की सुबह सोफिया आंगनबाड़ी केंद्र जाने को तैयार रही थी। तभी आरिज खेलते हुए घर से बाहर चला गया। 


मासूम आरिज घर के बाहर सड़क के किनारे खड़ा हुआ था, तभी धान से भरी पिकअप गाड़ी ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। जब मासूम की मौत की सूचना उसकी मां को हुई तो वह बदहवास दौड़ती हुई घटनास्थल पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी चालक को भेजा जेल

मासूम बेटे का शव देखकर सोफिया बेसुध हो गई। स्थानीय महिलाओं ने उसे किसी तरह संभाला। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत लेने के साथ गाड़ी को कब्जे में लिया। हादसे की सूचना पाकर आरिज के पिता इमरान भी आ गए। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद चालक उमेश निवासी नकारा सिकंदरपुर वैश्य को जेल भेज दिया। 

मायके में रह रही है सोफिया

मासूम आरिज की मां सोफिया का निकाह लगभग पांच साल पहले इमरान निवासी शमसाबाद फर्रुखाबाद से हुआ थी, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी के कारण वह अपने मायके में ही रह रही थी। आरिज मां-बाप की इकलौती संतान था। उसकी मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें