फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरा घाट पर बल्लियां लगाने व तीन वाच टावर लगाए जाने के निर्देश

विज्ञापन
कासगंज के लहराघाट पर निरीक्षण करते एडीएम, एएसपी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कांवड़ मेला के लिए हो रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीएम एके सिंह एवं एएसपी आदित्य वर्मा लहरा घाट पर पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और पालिका प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि कादरगंज घाट पर माघ पूर्णिमा पर पांच लोगों के डूबने एवं दो लोगों की मौत हो जाने की घटना हुई। ऐसी घटनाएं फिर से न हों इसके लिए सतर्कता बरती जाए। लहरा घाट सहित अन्य घाटों पर गंगा में बल्लियां लगाकर रस्सी से बैरिकेडिंग की जाए ताकि श्रद्धालु गहरे जल में स्नान करने से बचें। लहरा घाट पर तीन वॉच टावर स्थापित किए जाएं। लहरा घाट के कच्चे मार्ग को जेसीबी से समतल कराया जाए।
उन्होंने कहा कि घाट पर जनरेटर से प्रकाश व्यवस्था का प्रबंध हो। एएसपी ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए चिह्नित स्थानों पर पुलिस पिकेट की तैनाती और कासगंज- कछला पर यातायात पुलिस तैनात करने व कांवड़ियों के पैदल रास्ते पर डिवाइडर लगाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि गोताखोरों को हर समय तैनात किया जाए। इस अवसर पर ईओ संतराम सरोज, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें