कासगंज। सहावर क्षेत्र में गंगा की कटरी से अवैध बालू खनन कर ले जाते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने यह कार्रवाई की।
क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में अवैध बालू खनन किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश। जिस पर खनन अधिकारी पुलिस टीम के साथ हीरापुर मार्ग पर शनिवार की देर रात्रि चेकिंग के लिए पहुंच गए। जहां तीन ट्रैक्टर बालू का अवैध खनन कर ले जाते हुए दिखाई दिए। टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गए। खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने बताया कि तीनों ट्रैक्टरों ट्राली को सीज कर सहावर थाने में पहुंचा है।